बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- खुर्जा जंक्शन। संवाददाता। शाहपुर कला गांव निवासी 70 वर्षीय बुखार से ग्रस्त वृद्ध की शनिवार सुबह मौत हो गई। वृद्ध का बीते तीन दिनों से दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गांव में अभी तक चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार बढ़ते बुखार के प्रकोप से ग्रामीण भी दहशत में हैं। शाहपुर कला निवासी व पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि 70 वर्षीय प्रेम सिंह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह करीब 15 दिनों से बुखार से ग्रस्त थे। ऐसे में परिजनों ने आस-पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। तीन दिन पहले ही दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी, शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं प्रेम सिंह की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माह...