गुमला, अप्रैल 20 -- भरनो। प्रखंड के खरवागाढ़ा स्थित युवराज नगर में शनिवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें आशीषनाथ शाहदेव को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष अजहर अली, हकीम खान, सचिव इदरीस खान, मीर गुलजार, महिला अध्यक्ष मनी देवी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफजल खान समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी निष्ठा से संगठन को मजबूत करें। मौके पर रश्मि लकड़ा, बसंत उरांव, प्रवीण उरांव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...