आगरा, जनवरी 22 -- बुधवार को शाहदरा क्षेत्र में बंदरों के हमले में घायल एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। दर्श गली में रहने वाला इंटरमीडिएट का छात्र कृष्णा मकान की छत पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सामने वाले मकान की छत पर ताऊ के बेटे राम कुमार निगम बैठे थे। दोपहर करीब 2:50 बजे बंदरों के बीच लड़ाई के दौरान एक बंदर ने कृष्णा पर हमला कर दिया। संतुलन बिगड़ने से वह पड़ोस के मकान के छज्जे पर गिर गया। परिजन तुरंत उसे गीतांजलि अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर में खून का थक्का बन गया है और नाक व आंख में चोट लगी है। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण हादसे से उसकी पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा है। इस दौरान ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लॉक में शिक्षा मित्र निधि दुबे को भी बंदरों ने घेर लिया, जिससे गिरने पर उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.