नई दिल्ली, जून 7 -- यूपी के शाहजहांपुर में एक होमगार्ड ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां थाना बंडा क्षेत्र के गांव भानपुर में शुक्रवार की देर रात ईंट से कूचकर प्रेमिका की हत्या कर दी गई। होमगार्ड प्रेमिका पर साथ चलने का दबाव बना रहा था। प्रेमिका के विरोध करने पर गुस्साए होमगार्ड ने उसे मार डाला। मृतका की पहचान किरन पत्नी स्वर्गीय राजेश के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई। पुलिस के अनुसार घटना रात लगभग 11:50 बजे की है। मृतका किरन का पूर्व में पुष्पेंद्र पुत्र सियाराम निवासी पड़रिया दलेलपुर से प्रेम संबंध था। पुष्पेंद्र वर्तमान में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। कुछ समय पूर्व दोनों के बीच रिश्ते खत्म हो गए थे। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.