शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- शाहजहांपुर। परौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मिर्जापुर कस्बे स्थित संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती को उसके ससुराल पक्ष के लोग इलाज के लिए लाए, लेकिन गेट पर ही छोड़कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रिंकी को सुबह करीब छह बजे अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग मौके से चले गए। युवती की मौत की खबर फैलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर परौर थानाध्यक्ष रामेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।...