शाहजहांपुर, मार्च 4 -- शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गर्रा नदी पुल पर मंगलवार की सुबह भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। डंपर और कार की टक्कर में बीच में बाइक सवार दो लोग फंस गए थे। हादसे में बाइक सवार दोनों की जान चली गई। घटनास्थल पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग जाम में फंसे रहे। क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी से हटवाया गया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका। समाचार लिखे जाने तक हादसे में मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.