नई दिल्ली, मई 6 -- यूपी के शाहजहांपुर में सड़क हादसा हो गया है। शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बाइक और ईको वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई। बाइक पर चार और ईको वाहन में दो लोग सवार थे पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे ग्राम काबिलपुर पैट्रोल पम्प से 100 मीटर पहले मदनापुर की तरफ एक ईको गाडी नंबर यूपी 25 सीई 6311 व डिस्कवर मोटरसाईकिल नंबर यूपी 27 एन 5104 में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें ईको गाडी में सवार सुधीर पुत्र ओमकार उम्र करीब 40 वर्ष, सोनू पुत्र पुत्तुलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम करनपुरकलां थाना फरीदपुर जनपद बरेली की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा डिस्कवर मोटरसाईकिल पर सवार रवि पुत्र सूरजपाल उम्र करीब 20 वर्ष, आकाश पुत्र राजू उम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.