शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- शाहजहांपुर। जनपद में क्रिसमस का त्यौहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही शहर के बाजारों में रौनक दिखाई दी। खासतौर पर गुलाब के फूलों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही और फूलों की खूब बिक्री हुई। वहीं बेकरी और मिठाई की दुकानों पर क्रिसमस केक खरीदने के लिए लोगों में मारामारी देखने को मिली। कई दुकानों पर दोपहर से पहले ही केक खत्म हो गए। गोविंदगंज स्थित चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद रहे। चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों में कैरल्स गाए गए और शांति व भाईचारे का संदेश दिया गया। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। पूरे आयोजन के दौरान चर्च परिसर भक्ति और उल्लास के माहौल से सराबोर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.