शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में बुधवार शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में पीड़िता के पिता ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सदर थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया गया कि मोहल्ले की एक महिला शाम के समय किशोरी की मां को घर पर काम कराने के लिए बुलाने पहुंची थी। मां की तबीयत खराब होने के कारण उसने जाने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद महिला ने किशोरी को 50 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले गई। वहां पहुंचने पर महिला ने एक युवक को बुला लिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और रोते हुए पूरी आपबीती ...