शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- शाहजहांपुर। बुधवार को जिले के 126 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। पहली पाली में परीक्षार्थी हिंदी का प्रश्नपत्र हल कर रहे हैं। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में 79,509 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 42,785 और इंटरमीडिएट के 36,724 छात्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। छह सचल दल लगातार भ्रमण कर रहे हैं। राजकीय इंटर कालेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू है। कलान के मिथलेश कुमारी इंटर कालेज में परीक्षार्थियों को तिलक व माला पहनाकर प्रवेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.