आगरा, जनवरी 7 -- शाहगंज और सिकंदरा थाना क्षेत्र में दो बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया। शाहगंज के वेस्ट अर्जुन में लोको पायलट और सिकंदरा के सेक्टर 14 में विद्युत विभाग के जेई के घर से चोर लाखों के गहने और नकदी ले गए। वेस्ट अर्जुन नगर शाहगंज में रेलवे के लोको पायलट देवेश कुमार पचौरी किराए के मकान में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि नीचे मकान मालिक रहते हैं। वह रिश्तेदारी में गए हुए हैं। मंगलवार शाम लोको पायलट नाइट ड्यूटी पर गए थे। घर पर ताला लगा था। रात को चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घुस गए। अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये और कुंडल, चेन, पेंडल, मंगलसूत्र, पायल ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने मकान मालिक के कमरों के ताले भी तोड़ने चाहे, मगर तोड़ने में असफल रहे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपितों की पहचान में जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.