आगरा, जनवरी 7 -- थाना शाहगंज क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि 15 वर्षीय बेटी के ट्यूशन से लौटते समय आरोपित ब्रज मोहन उर्फ छुट्टन ने रास्ता रोक लिया। अश्लील हरकत की। शाहगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना 30 दिसंबर की है। बेटी ट्यूशन से लौट रही थी तभी ब्रजमोहन उर्फ छुट्टन ने रास्ते में अपना रिक्शा लगाकर उसे रोका लिया। अश्लील शब्द बोलने लगा। आपत्तिजनक इशारे किए। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना परिजनों को बताई। पीड़ित परिवार शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो ब्रजमोहन के भाई रिंकू और बड्डन ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इंस्पेक्टर बीरेशपाल गिरी ने बताया कि आरोपित ब्रज मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.