जौनपुर, दिसम्बर 5 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार को दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। सर्वधर्म सामुहिक विवाह और शाहगंज महोत्सव का आयोजन नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। महोत्सव के दौरान झांसी से आयें कलाकारों समेत स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व सामूहिक विवाह में 528 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह तथा विधायक रमेश सिंह ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया। आयोजन में 528 जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इसमें तीन अल्पसंख्यक जोड़ो का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.