भागलपुर, जनवरी 3 -- शाहकुंड। प्रखंड के पचरुखी में लायंस क्लब द्वारा जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 150 मरीजों के आंख की जांच की गई। इनमें 51 मरीजों की आंख में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों को भागलपुर में होनेवाले ऑपरेशन के लिए ले जाने और ले आने की व्यवस्था पंकज कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. धर्मवीर भारती द्वारा जांच की गई। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, विकास भगत एवं क्ल्ब के कई सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...