भागलपुर, जुलाई 31 -- शाहकुंड। प्रखंड के निचले क्षेत्रों में गंगा के बाढ़ से सैकड़ों किसानों का धान का बिचड़ा गलकर बर्बाद हो गया है। इन किसानों को आर्थिक क्षति के साथ-साथ भोजन की भी समस्या खड़ी हो गई है। बीएओ रामयश मंडल ने कहा कि इसके लिए अभी तो नहीं रबी फसल के लिए अगात खेती के लिए राई, मसूर आदि फसलों का बीज दिया जाएगा। कारण कि अब इन क्षेत्रों में किसानों द्वारा खरीफ फसल लगाया जाता, तो फिर से बाढ़ की संभावना है। मुंजत के किसान छोटू कुमार और पैरडोमनियामाल के पूर्व मुखिया हरिनंदन मंडल ने कहा कि मुंजत, बालाचौकी, खुलनी, पैरडोमनियामाल, मिल्की और गोरियासी के अलावा अशरफपुर, मंझो के किसानों को इस तरह का नुक़सान हुआ है। उधर दरियापुर के पूर्व मुखिया उमेश सिंह का भी कहना है कि इस पंचायत के सरोख और चंद्रभानपुर के कई किसानों का बिचड़ा बाढ़ से नुकसान हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.