कन्नौज, नवम्बर 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में संत रामपालजी महाराज का एलईडी के माध्यम से सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। सत्संग में संत रामपालजी महाराज ने धार्मिक ग्रंथों, वेदों और गीता का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि उस परमेश्वर की शरण में जाओ, जो सम्पूर्ण सृष्टि का रचयिता है। उन्होंने कहा कि वेदों के अनुसार परमात्मा का स्वरूप मानव जैसा है, लेकिन वह जन्म नहीं लेता। वह परमात्मा जन्म-मरण से परे है, जिसकी साधना वेदों और गीता में बताई गई है, जो सच्ची भक्ति विधि देकर मोक्ष करवाता है। वही सच्चा परमात्मा है। सत्संग में भानुप्रताप दास, संतोष दास, सर्वेश दास आदि सेवादार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...