वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वरुणा किनारे शास्त्री घाट पर रविवार को कांग्रेस के 'संविधान संवाद सम्मेलन' में मणिकर्णिका घाट, महंगाई, एसआईआर सहित कई मुद्दों पर सियासत गरमाई रही। वरिष्ठ नेताओं के साथ कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए और देश के मौजूदा मुद्दों पर सवाल उठाए। सीतापुर, सोनभद्र और लखनऊ के बाद रविवार को बनारस में आयोजित 'संविधान संवाद सम्मेलन' में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेता सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। संबोधन की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र को लगातार कमजोर किया जा रहा है। जनता का मताधिकार छीना जा रहा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश के बेरोजगार, नौजवान, किसान औ...