सहारनपुर, सितम्बर 15 -- एचएवी इंटर कालेज में सोमवार को स्पिक मैके इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने संगीत से समां बांधा और सभी को आनंदित कर दिया। पंकज मल्होत्रा एवं उनकी टीम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं गायन विद्या से छात्रों का मनोरंजन किया। उन्होंने छात्रों को इस प्राचीन भारतीय शास्त्रीय संगीत को सीखने के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाचार्य हेमसिंह ने छात्रों को भारतीय शास्त्रीय संगीत को सीखकर इसे अपने जीवन में आजीविका का साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रवक्ता शिवम त्यागी और प्रमोद कुमार ने कहा कि संगीत और मनुष्य जीवन एक दूसरे के पूरक हैं, क्योंकि मनुष्य सुख और दुख में हमेशा संगीत का सहारा लेता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...