जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- पंडित चंद्रकांत आप्टे फाउंडेशन की ओर से माइकल जॉन सभागार में आयोजित पंडित चंद्रकांत आप्टे संगीत समारोह शास्त्रीय संगीत और नृत्य प्रेमियों के लिए एक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। समारोह में जमशेदपुर और कोलकाता से पधारे प्रतिष्ठित एवं उभरते कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. रागिनी भूषण, निलेश आप्टे, पूर्वी घोष, सत्य प्रकाश तिवारी, प्रो. पंकज झा, शंकर नाथ झा एवं डॉ. सनातन दीप उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वर्गीय पंडित चंद्रकांत आप्टे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शास्त्रीय कला के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया। प्रथम सत्र में शास्त्रीय गायक बिरेन्द्र उपाध्याय ने अपने गंभीर और सधे हुए गायन से श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से ...