पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय सांस्कृतिक समिति के द्वारा स्थापना दिवस के परिपेक्ष में संगीत चयन प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें शास्त्रीय गायन में संचारी सोम व सुगम संगीत में विदिशा चटर्जी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं समूह गायन में लोकगीत में पहले स्थान पर पूर्णिया कॉलेज की टीम रही। संगीत चयन प्रतियोगिता के उपरांत शास्त्रीय गायन एकल,सुगम संगीत एकल, समूह गायन लोकगीत का सांस्कृतिक समिति के द्वारा रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। .....महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागी शामिल: विश्वविद्यालय सांस्कृतिक समिति द्वारा पूर्णिया कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्थापना स्थापना दिवस के परिपेक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए एक संगीत चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.