साहिबगंज, सितम्बर 14 -- साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज में जन्मे व पले शास्त्रीय गायक जनार्दन प्रसाद सिंह (75)का निधन बीते 12 सितम्बर को अहमदाबाद में इलाज के दौरान हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर उनके परिजनों सहित शिष्यों में शोक व्याप्त है। शिष्य पप्पू कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घड़ी है। उन्होंने बचपन से उनके सानिध्य में संगीत साधना की थी। मुकेश मिश्र ने कहा कि वो जो कुछ भी हैं उन्हीं की कृपा से है। उनके निधन से स्वयं को अब असहाय महसूस कर रहे हैं। कृष्ण बल्लभ सिंह ने कहा कि उनके जीवन में संगीत की ललक को सार्थक रूप देने का कार्य गुरुजी के सानिध्य में ही हुआ। अब बस उनकी यादें रह गई है। ब्रजेश कुमार ने भावुक स्वर में कहा कि यह उनके लिए दुख की घड़ी है वे प्रारंभिक गुरु होने के साथ सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.