आगरा, फरवरी 22 -- शास्त्रीपुरम और आसपास के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। यहां सांसद निधि से करीब 53 लाख रुपये में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत बाईंपुर के मजरा चुचाईना स्थित उत्तम गिरी एक्सटेंशन तथा शास्त्रीपुरम की कृष्ण कुंज कॉलोनी में प्रस्तावित इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन मार्गों के निर्माण से 25 वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उत्तम गिरी एक्सटेंशन में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पहली सड़क 183 मीटर लंबी, तथा दूसरी सड़क 147 मीटर लंबी, इन दोनों सड़कों की अनुमानित लागत 35 लाख रुपये है। शास्त्रीपुरम स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी के 100 फुटा रोड पर 195 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभग 18 लाख रुपये व्यय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.