धनबाद, जून 1 -- बरोरा/हरिणा। बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में स्थित शास्त्री नगर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सिविल कॉन्ट्रेक्टर सुरेंद्र झा एवं उनके यहां नीचे तल्ला में किराए पर रह रहे बीसीसीएल कर्मी विक्की गुप्ता का लोहे का दरवाजा की कुंडी तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। बरोरा थाना क्षेत्र में विगत पांच दिनों में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने की ये दूसरी घटना है। घटना की रात गृहस्वामी सुरेंद्र झा बीमार पत्नी के साथ कतरास के एक निजी अस्पताल में थे। सुरेंद्र झा के अनुसार उनके यहां से 95 हजार नकद और लगभग एक लाख रुपये की सोने-चांदी की जेवरात की चोरी हुई है। वहीं किरायेदार विक्की गुप्ता के यहां चोरी हुई संपत्ति का व्योरा नहीं मिल पाया है। क्योंकि वे बट सावित्री पूजा में अपने पत्नी के साथ अपने गांव गयाजी(बिहार) गए हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.