फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्य की प्रगति धीमी और संतोषजनक जवाब न देने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। यूपी सीएलडीएफ कार्यदायी संस्था के एक्सईएन की बैठक में अनुपस्थिति पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही संस्था के खिलाफ शासन स्तर से पत्राचार करने के बीएसए को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा डीएम रविन्द्र सिंह ने की। सीएम डैश बोर्ड में जिन विभागों की फीडिंग गलत है, सही डाटा फीड कराए। डीसी एनआरएलएम को ज्यादा से ज्यादा परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और जीरो पावर्टी के परिवारों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लक्ष्य के अनुरुप किसानों को सोलर पंप लगवाए जाने के उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया। बॉ विद्यालय में कार्य...