मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- शासन स्तर से जनपद में 75 नए अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मिशन अमृत सरोवर 2.0 योजना के तहत 75 अमृत सरोवर बनाए जाएगे। यह सभी अमृत सरोवर एक एकड प्लस भूमि पर बनाए जाएगे। इस बार रेलवे, वन विभाग और एनएचआई भी अपनी भूमि पर अमृत सरोवर बना सकते हैं। डीसी मनरेगा प्रमोद यादव ने बताया कि शासन स्तर से फिर से अमृत सरोवर बनवाने के निर्देश दिए गए है। मिशन अमृत सरोवर 2.0 योजना के तहत अमृत सरोवर बनाए जाएगे। शासन स्तर से जनपद के लिए 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अमृत सरोवर के निर्माण के लिए प्रत्येक ब्लाक में भूमि चिन्हित की जाएगी। प्रत्येक ब्लाक में करीब 8 से 9 अमृत सरोवर बनाए जाएगे। इस बार अमृत सरोवर एक एकड प्लस भूमि पर बनाए जाएगे। शासन के आदेश है कि एक एकड भूमि पर पानी भरा होना चाहिए। उन्होंने बता...