बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती। बिना अनुमति के जगह-जगह होर्डिंग लगाकर काली कमाई करने वाले होर्डिंग कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर हटाया गया। इससे कारोबारियों में खलबली मची रही। अपने होर्डिंग बचाने को जुगत खोजते दिखे। शासन के मंशानुसार आयुक्त अखिलेश सिंह व डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश के क्रम में एडीएम प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। एडीएम ने बताया कि शहर में विद्युत पोलो, पथ प्रकाश के खम्भों, मार्ग में अवरोधक बने अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाए जा रहे। इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतें सघन अभियान चला रही। बताया कि शनिवार रात में चले अभियान में कुल 23 अवैध होर्डिंग-बैनर हटाए गए। रविवार को नगर पंचायत भानपुर में दो टीम बनाकर भानपुर तथा सोनहा बाजार में अवैध होर्डिंग बैनर हटाए गए। अभिय...