बुलंदशहर, मई 27 -- जिले में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत कराए जा रहे टंकियों के निर्माण कार्य का शासन के विशेष सचिव ने निरीक्षण कर निर्मााण कार्य की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कहा कि टंकियों का निर्माण शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में कराया जाए। उन्होंने क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी में चल रहे टंकी के निर्माण कार्य को देखा और निर्देश दिए हैं। शासन ने पशुधन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडे्य को जिले का नोडल अधिकारी बनाया है। सोमवार को उन्होंने जिले में पहुंचकर टंकियों के निर्माण का कार्य जायजा लेते हुए अल्लीपुर गिझौरी ग्रामीण पेयजल योजना के बारे में जल निगम के अफसरों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह प्रोजेक्ट देश के लिए अहम है देशवासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके इ...