लखीमपुरखीरी, मई 19 -- लखीमपुर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कई पद समाप्त करने के लिए शासनादेश जारी हो गया है। इसका विरोध सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश कर रहा है। संघ के जिला मंत्री अंकुर वर्मा ने बताया कि शासनादेश के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंचाई संघ के सभी नलकूप चालक 20 व 21 मई को विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें नलकूप चालक, सींच पर्यवेक्षक बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। अगर शासनादेश वापस न लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.