अमरोहा, अप्रैल 26 -- शावक की तलाश में निकली मादा तेंदुआ विद्यालय परिसर में आ घुसी। गनीमत रही कि सफाईकर्मी की सूझबूझ से उसे परिसर में ही कैद कर लिया गया। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। देर रात तक वन विभाग की टीम मादा तेंदुए को बेहोश करने के प्रयास में जुटी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव अफजलपुर लूट में तेंदुआ व शावक दिखाई दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ, शावक को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग निकला था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को पास ही जंगल में छोड़ दिया था। वहीं गुरुवार रात में ही किसी समय शावक जिपं सदस्य व भाजपा नेता डा.सोरन सिंह के गांव में संचालित विद्यालय में घुस गया। शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह वहां सफाई करने पहुंचे प्रेम सिंह को विद्यालय के प्रथम तल पर बने एक कमरे में तेंदुए का शावक दिखाई दिया। जब तक ...