नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल क्रोकरी बनाने पर तेजी से काम चल रहा है। प्लास्टिक को जड़ से खत्म करने के लिए पेड़ की पत्ती और गन्ने की खोई से क्रोकरी तैयार की जा रही है। यह क्रोकरी पूर्ण रूप से इको फ्रेंडली है और आसानी से मिट्टी में घुलकर नष्ट हो जाती है। इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे विश्व पर्यावरण एक्सपो में गुजरात और उड़ीसा की कंपनी ने अपने स्टाल लगाए हैं। कंपनी का दावा है कि प्रधानमंत्री के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए वह इको फ्रेंडली क्रोकरी बनाने पर काम कर रहे हैं। गुजरात में गन्ने की खोई से तमाम तरह की क्रोकरी बनाई जा रही है, जिसकी काफी तेजी से मांग बढ़ रही है। उड़ीसा की कंपनी का दावा है कि वह शाल के पेड़ की पत्ती से क्रोकरी तैयार कर र...