मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ अधेड़ को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जम्मू से राजस्थान जा रही शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच के यात्रियों ने सूचना दी कि उनके कोच में अधेड़ अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सुबह शालीमार एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ ने कोच में पहुंचकर अधेड़ को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई गयी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.