कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बुधवार को छात्रा शालिनी को एक दिन का कौशाम्बी थानाध्यक्ष बनाया गया। जबकि, महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी कीर्ति दुबे को सौंपी गई। थानाध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए शालनी तिवारी ने थाना परिसर में जनसुनवाई की। कई शिकायतों का निस्तारण भी किया। शालनी तिवारी व कीर्ति दुबे ने खुशी जताते हुए कहा कि वह बड़ी होकर आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है। इस मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.