बलिया, नवम्बर 10 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में शनिवार की रात आग लग गयी। इस घटना में उपकरण, फर्नीचर आदि सामान जलकर नष्ट हो गये। काफी प्रयास के बाद आग शांत हो सकी। एक दिन पहले यानि शुक्रवार को कामकाज समाप्त होने के बाद बैंक के अधिकारी-कर्मचारी ताला बंद कर चले गये। शनिवार को अवकाश होने के चलते बैंक पूरे दिन बंद रहा था। रात करीब 11 बजे बैंक के आसपास के कुछ लोगों की नजर अंदर से निकलते धुआं और लपटों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गये। कुछ लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। कुछ देर बाद पहुंचे कर्मचारियों ने मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर घुसने का प्रया...