आजमगढ़, मार्च 23 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बस्ती चक गुलरा गांव में शनिवार की शाम बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। जिससे 12 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची थी। बिजली के लटक रहे ढीले तार क्षेत्र में किसानों के लिए आफत बने हुए हैं। पवई थाना क्षेत्र के बागबहार विद्युत उपकेंद्र के पास बस्ती चक गुलरा गांव में बिजली का तार लटक रहा था। हवा चलने पर तार आपस में सट गए। जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान आग बुझाने में जुट गए। पानी के साथ ही लोग लाठी डंडा से पीट कर आग को बुझा रहे थे। करीब एक घंटे में लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.