देवरिया, फरवरी 7 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खामपार थाना क्षेत्र के बरईपार पांडेय में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी व उसमें रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बरईपार पांडेय निवासी रामसनेही प्रसाद गांव के दक्षिण दिशा में झोपड़ी व कटरेन शेड डालकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। रामसनेही मछली बेचने का काम करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा घर जल कर राख हो गया। उसमें रखा कपड़ा बिस्तर अनाज तथा जेवर सभी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.