मैनपुरी, जनवरी 28 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगौथा में बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर के कमरे में सो रहे दो बच्चों सहित चार लोग जलकर घायल हो गए। घर का सारा सामान जल गया। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई और जलकर घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल हुए चारों लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। घटना मंगलवार देर रात की है। ग्राम अंगौथा निवासी जनवेद कठेरिया दिल्ली में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी अनुपम, बहन और दो बच्चे गांव में ही रहते हैं। रात में किसी तरह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें निकलने लगीं तब घटना की जानकारी हुई। जनवेद की पत्नी अनुपम दूसरे कमरे में लेटी हुई थी और उसके बच्चे छह वर्षीय विराट, आठ वर्षीय ध्रुव, 13 वर्षीय शिवानी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.