सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- पचमोहनी,हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव में गुरुवार देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से एक पक्के मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के दो कमरों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका है। त्रिकौलिया निवासी फागू विश्वकर्मा के मकान में गुरूवार रात अचानक शार्ट सर्किट हुई इससे दो कमरों में आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे। आग की लपटें देख परिवार के सदस्य जाग गए और शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया तब तक फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड, कपड़े सह...