गाजीपुर, मार्च 30 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उचांडीह के सिवान में ग्यारह हजार विद्युत तार के साटसर्किट से निकली चिंगारी से दस किसानों की लगभग तीस बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन हवा के तेज होने के चलते धू धूकर जल गया। एक घंटे बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। किसानों द्वारा इसकी जानकारी विद्युत विभाग सहित हलका लेखपाल को दी गई। ऊंचाडीह गांव निवासी बंशनारायण राय के खेत के उपर से होकर गुजर रहे ग्यारह हजार विद्युत तार का खंम्भा खेत में लगा हुआ है। इसी खंभे से साटसर्किट से फसल पर गिरा और आग पकड लिया। देखते ही देखते पडोस के किसानो की फसल भी धु धु कर जलने लगी। आग की लपट को देखकर ग्रामीण सिवान मे पहुंच कर आग बुझाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.