बस्ती, मई 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर अचानक चलती थार कार में आग लग गई। आग देख चालक हड़बड़ा गया और किसी तरह वाहन को रोका और उससे कूदकर जान बचाई। धीरे-धीरे आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया और कार जलकर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार थार कार लखनऊ से पंजीकृत है। बताया गया कि कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे थार गाड़ी से दो सवार रामजानकी मार्ग से कहीं जा रहे थे। अभी वह चमनगंज के पास पहुंचे थे, तभी गाड़ी के अगले हिस्से में अचानक चिंगारी निकली। बाद में चिंगारी आग का रूप ले ली। देखते-देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.