कौशाम्बी, मई 17 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 16 देहदानी डॉ. राजेन्द्र नगर स्थित गौरा मोहल्ले में लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में गुरुवार देर रात तेल रिसाव के चलते हुए शार्ट सर्किट से भीणष आग लग गयी। सूचना पर पहुंची कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद आपूर्ति बाधित रहने से वार्ड के लोग रात भर गर्मी में तिलझते रहे। गुरुवार देर रात ट्रांसफॉर्मर से आग की लपटे उठती देख स्थानीय लोगों ने नजदीकी पावर हाउस सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई कटवाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बालू, मिट्टी डालकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में पूरी केबल जलने की वजह से गौरा मोहल्ले की सप्लाई रात भर के लिए बिजली कर्मचारियों ने काट दी। इसके चलते तकरीबन 200 घरों के उपभोक्ता पूरी रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.