पूर्णिया, नवम्बर 28 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। गुरुवार अहले सुबह चार बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से चार घरों में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के वार्ड नंबर -06 निवासी मिथिलेश साह बीती रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अहले सुबह चार बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखे दो भैंस, बकरी 12 पीस, दो बाईक ,130 बोरा धान, कपड़ा, बर्तन, जेवरात,अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पैक्स अध्यक्ष चांदपुर भंगहा आलोक कुमार अकेला ने अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस बावत अंचल पदाधिकारी बनमनखी अजय कुमार रंजन ने बताया कि अग...