चंदौली, मई 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा तहसील स्थित बिजली उपकेन्द्र के फीडर की केबल और पैनल शार्ट सर्किट से जल गया। जिससे तहसील कस्बा सहित आसपास के इलाके में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। गुरुवार की शाम सात बजे से रात 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ता गर्मी और उमस से परेशान रहे। इससे नाराज कस्बावासी उपकेन्द्र पर पहुंच गए और हंगाम करने लगे। विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सकलडीहा तहसील मुख्यालय की बिजली उपकेन्द्र से सकलडीहा कस्बा, नागेपुर, तहसील, सीओ कार्यालय, कोतवाली, ब्लॉक, तेन्दुईपुर, ईटवा, ताजपुर, दुर्गापुर, टिमिलपुर आदि गांवों में बिजली सप्लाई होती है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से उपकेन्द्र में लगी बड़ी बड़ी ट्रांसफार्मर हीट हो जा रहे है। सुरक्षा को लेकर पानी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.