बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में देर रात शार्टसर्किट से आग लग गई। पुलिस, दमकल और स्थानीय लोग करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर पाए। इससे पहले दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवराम पटेल की अतर्रा रोड स्टेट बैंक के सामने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। शिवराम बुधवार शाम दुकान बंद करके अपने घर चला गया। देर रात शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें पड़ोसियों ने देखीं तो दुकान मालिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, फायर ब्रिगेड के जवान और पड़ोसी लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर पाए। आग बुझने से पहले दुकान में रखे टीवी, कूलर, पंख, मिक्सर मशीन, मथानी, तार सहित अन्य इले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.