मऊ, मार्च 19 -- कोईरियापार। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरीदपुर धर्मा में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से निकली चिंगारी के चलते गन्ने के खेत में आग लग गई। इस बीच चल रही पछुआ हवा के चलते बगल के खेत में अधपकी गेहूं की फसल भी जल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। विद्युत उपकेंद्र डंगौली द्वारा फरीदपुर धर्मा ग्राम पंचायत में विद्युत आपूर्ति की गई है। गांव के किसानों ने कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया की विद्युत ट्रांसफार्मर के पास विद्युत तार जर्जर हो गए हैं। जिसको बदल दिया जाए, परंतु विभाग ने एक बार भी तारों की मरम्मत नहीं की। इसका परिणाम रहा की मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और हरिश्चंद्र यादव के गन्ने के खेत में गिर गई, जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.