जमशेदपुर, फरवरी 13 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर के छात्र संगठन एक्सीड ने नेक्सकॉन 2026 इंवेस्टर एंड स्टार्टअप समिट के माध्यम से इस साल स्कूली छात्रों के लिए एक अनूठा मंच तैयार किया। टीवी की मशहूर सीरीज शार्क टैंक की तर्ज पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने अभिनव बिजनेस आइडियाज से विशेषज्ञों और निवेशकों को प्रभावित किया। इसका उद्देश्य स्कूली स्तर पर ही बच्चों के भीतर बिजनेस थिंक टैंक विकसित करना और उन्हें स्टार्टअप की दुनिया के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में नेस्टेसिया की सह-संस्थापक अदिति मुरारका अग्रवाल और उद्यमी व अभिनेता अरिजीत दत्ता उपस्थित रहे। पैनल में डॉ. अरिजीत भट्टाचार्य (संस्थापक, वर्चुअल इंफोकॉम), कौशिक भट्टाचार्य (सीईओ, राजहिया डिजिटल), अमित कुमार (सीईओ, ड्रोप्टी), मोहना चट...