नई दिल्ली, मार्च 7 -- यूपी के महराजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास फ्री बनवाने के लिए अश्लील पेशकश पर दिव्यांग की पत्नी ने प्रधान पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। महिला ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव समेत कई अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर सिन्दुरिया पुलिस ने की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मामला सिन्दुरिया क्षेत्र के एक गांव का है। आहत महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में कुल 86 मकान आया था। इसके लिए 155 लोगों ने आवेदन किया था। दिव्यांग पति की पत्नी का आरोप है कि महिला ग्राम प्रधान व उनके पति ने अपात्र लोगों का चयन करा दिया। धन उगाही भी की। महिला का आरोप है कि प्रधान पति ने आवास के सवाल पर अनुचित अश्लील प्रस्ताव पेश किया। कहा कि संबंध बना लो तुम्हारा मकान नि...