वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग और चिकित्सा विज्ञान संस्थान की तरफ से गुरुवार को छात्रों को आपातकालीन जीवनरक्षण कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्रों को हृदयाघात, स्ट्रोक, अत्यधिक रक्तस्राव, घुटन, बेहोशी, सिर की चोट और अन्य आपात स्थितियों के लक्षणों एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में बीपीएड, एमपीएड और पीएचडी के 175 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विशेषज्ञों में आईएमएस बीएचयू से क्रिटिकल केयर, एनस्थीसिया और सर्जरी विभागों से डॉ. मंजरी मिश्रा, डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, डॉ. विपुल श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कटिहार, डॉ. वैभव पाण्डेय, डॉ. विक्रम गुप्ता, डॉ. शुभि दुबे मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने छात्रों के सामने सीपीआर और अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। शारीरिक शिक्षा ...