फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद। सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले भर में बनाए गए 51 परीक्षा केंद्रों पर करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होते ही केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते ही अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्न पत्र का स्तर संतुलित था और अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। पिछले वर्ष की तर्ज पर ही इस बार भी पेपर का प्रारूप रखा गया था, जिससे तैयारी करने में आसानी हुई। लंबा उत्तर, लघु उत्तरीय और वस्तुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.