बुलंदशहर, फरवरी 18 -- सिकंदराबाद। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का शुभारंभ प्रबंधक नितिन गर्ग, डॉ. विकास चौधरी , डॉ. सुधीर कौशिक, डॉ. योगेंद्र शर्मा, डॉ. अंशु शर्मा द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीपप्रज्वलित एवं पुष्पर्चन करके हुआ। चिकित्सा शिविर में 433 छात्रों का दांतों, नेत्रों व शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ विशाल चौधरी ने कहा कि दांत कैल्शियम और फास्फोरस के मिश्रण से बने होते हैं।इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है| डॉ योगेंद्र शर्मा ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार आवश्यक है। डॉ सुधीर कौशिक ने कहा कि मोबाइल का उपयोग ज्यादा देर तक ना करें। नेत्रों की देखभाल अच्छी तरह करना आवश्यक है क्योंकि इसके द्वारा संसार की गतिविधियों को देख सकते है...