पाकुड़, जनवरी 9 -- महेशपुर। प्रखंड अंतर्गत पंचायत खांपुर के माधोपाड़ा गांव स्थित जय झारखंड क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय गेंदरेच् बॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बॉल को आसमान में उछालकर प्रतियोगिता के प्रथम खेल का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच जीवांशु एकादश स्माइल स्टार टीम एवं एफसी जूनियर लेवल टीम के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष और रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में जीवांशु एकादश स्माइल स्टार की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की। क्लब के अध्यक्ष सोनाराम मरांडी ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। जिसमें विजेता टीम को 30,000 रुपए तथा उपविजेता टीम को 25,000 रुपए नगद पुरस्कार दि...